मॉडलिंग करियर में आने वाली लड़कियों का बचपन से ही मॉडलिंग के प्रति झुकाव रहता है। लेकिन आज हम यहां जिस लड़की की बात करने जा रहे हैं उसने मात्र 4 साल की उम्र में ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। थायलेन ब्लोंडू नाम की ये फ्रेंच लड़की बचपन से ही मॉडल बनना चाहती थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि जब ये 10 साल की हुई तब तक ये दुनिया की सबसे मशहूर मॉडल बन चुकी थी यहां तक कि इतनी छोटी सी उम्र में ही इसे वोग पेरिस फैशन मैगजीन में स्थान मिल चुका था।
यहां बात एक छोटी सी बच्ची की सफलता की नहीं है बल्कि इससे जुड़ी और भी कई बातें जिसे जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। कई लोगों का मानना था कि बड़ी होने के पहले ही इस लड़की को सेक्स ऑबजेक्ट बना दिया गया।
जब तक वह कई एडल्ट फोटोज का हिस्सा बन चुकी थी उस वक्त तक कई लोग ऐसे भी थे जिनकी नजर में एक बच्ची के लिए ये करियर सही नहीं था। ऐसे समय में जहां एक एक्टर एक्ट्रेस की बेटी प्रोफेशनल करियर में अपना नाम कमाने की ओर आगे बढ़ रही थी वैसे समय में इस लड़की ने दुनियाभर में अपना नाम कमा लिया था।
https://www.instagram.com/p/Br-qk-uBokr/