घोड़ा दौड़ाते हुए जमीन पर गिरा 9 साल का लड़का, यूं दोबारा सवार होकर जीत ली रेस

 

नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक 9 साल के लड़के का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़का बिना किसी प्रोटेक्शन के तेज रफ्तार से दौड़ते हुए घोड़े की सवारी करता दिख रहा है। यह वीडियो एक रेस का है। लड़का अपने घोड़े के साथ रेस में सबसे आगे था कि अचानक दोनों गिर जाते हैं।
जमीन पर गिरने के तुरंत बाद घोड़ा वापस खड़ा हो जाता है और रफ्तार का खेल बरकरार रखते हुए फिर से बिना घुड़सवार के दौड़ने लगता है। हालांकि लड़का यहां हार नहीं मानता वह एक मोटर साइकिल पर सवार होता है और दोबारा घोड़े के पास पहुंच जाता है। इसके बाद वह दौड़ते हुए घोड़े पर दोबार सवार होता है।
यहां हम किसी फिल्म के सीन का जिक्र नहीं कर रहे हैं बल्कि यह एक असल घटना है। नीचे आप घटना का वीडियो देख सकते हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी एक खास बात ये भी है कि इसके बैकग्राउंड में फिल्म बाहुबली की म्यूजिक डाला गया है।
यह वीडियो आपको हैरान कर सकता है और जाहिर तौर पर लोग इस क्लिप को देखकर हैरान हुए हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना केरूर गांव, चिक्कोडी तालुक, बेंगलुरु की है। नीचे आप इस वीडियो के बारे में लोगों के कमेंट देख सकते हैं।

https://twitter.com/KiranParashar21/status/1107310219711918081?s=20