सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गोरिल्ला का एक समूह बारिश से बचने का प्रयास करता नजर आ रहा है। ये गोरिल्ला इतने समझदार दिख रहे हैं, ये बड़े प्यार से एकजुट होकर बारिश से बचने की कोशिश कर रहे हैं। ये वीडियो साउथ कौरोलिना स्थित रिवरबैंक चिड़ियाघर का हैं।
इस वीडियो में दो नर गोरिल्ला (असासिया और सेन्जू) और दो मादा (मेसी और काजी) नजर आ रहें है। इनके साथ मेसी और काजी भी हैं जो उनके बच्चे हैं। ये सभी बारिश से बचने के लिए दीवार के सहारे से अपनी मांद में घुसते नजर आ रहें हैं। इस समूह में सेन्जू सबसे बड़ा है। इसलिए वो सबको अंदर जाने में मदद कर रहा है। पहले उसने सबको मांद के अंदर भेजा उसके बाद खुद अंदर मांद में गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को चिड़ियाघर के कर्मचारी ब्रोक हनसिंगर ने अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया था, जिसके बाद इस वीडिया को रिवरबैंक जू और गार्डन पेज से भी शेयर किया गया। इस वीडियो पर लोग बहुत अच्छे-अच्छे कमेंट कर रहे हैं। कोई इस वीडियो पर इनकी समझदारी की बात कर रहा हैं तो कोई इनकी क्यूटनस को लेकर बात कर रहा है।
इस वीडियो को किसी यूजर ने तो 90 बार देखा है। इस वीडियो को देख ये बात साबित होती है कि बंदर, लंगूर गोरिल्ला बेहद समझदार जानवर होते है। जानवरों की समझदारी का ये पहला किस्सा नहीं इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक पिता ने अपनी बेटी के होमवर्क की देखरेख के लिए एक पालतू कुत्ते को ट्रेंड किया था। वह पालतू कुत्ता उसकी बेटी के होमवर्क में मदद करता था और उस पर पूरी नजर रखता था कि वह काम कर रही हैं या नहीं।