ट्विटर यूजर ने IRCTC को ट्रोल करने की कोशिश की तो मिला ये जवाब

इंडियन रेलवे एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क तथा दुनिया का चौथी सबसे बड़ी रेल सेवा है। भारतीय रेल में 13 लाख से भी अधिक कर्मचारी काम करते हैं। रेलवे नेटवर्क भारत सरकार के केंद्रीय विभागों में रेल मंत्रालय के अंतर्गत आता है। लेकिन इसी रेलवे की टिकट बुकिंग वेबसाइट आईआरसीटीसी इस समय में चर्चा का केंद्र बिंदु बन गई है। असल में ट्विटर पर एक यूजर ने  ट्वीट के जरिए कहा है कि आईआरसीटीसी एप पर टिकट बुक करने के दौरान अश्लील और आपत्तिजनक विज्ञापन बार- बार आते हैं।

आनंद कुमार नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग ऐप पर अश्लील और अश्लील विज्ञापन बहुत बार दिखाई देते हैं। यह बहुत शर्मनाक और परेशान करने वाला है।’ आंनद ने इसके साथ ही इसमें रेल मंत्रालय, आईआरसीटीसी और रेल मंत्री पीयूष गोयल के ऑफिस को भी टैग किया है। आंनद ने इसके साथ ही इन सभी को मामले को देखने को कहा।

https://twitter.com/anandk2012/status/1133685801655476224

आनंद कुमार को आईआरसीटीसी के अधिकारियों द्वारा जवाब दिया गया। अधिकारी ने कहा, ‘आईआरसीटीसी विज्ञापनों की सेवा के लिए गूगल विज्ञापन सर्विंग टूल एडीएक्स का उपयोग करता है। ये विज्ञापन उपयोगकर्ता को आकर्षित करने के लिए कुकीज का उपयोग करते हैं। उपयोगकर्ता के इतिहास और ब्राउजिंग व्यवहार के आधार पर विज्ञापन दिखाए जाते हैं। ऐसे विज्ञापनों से बचने के लिए सभी ब्राउजर कुकीज और हिस्ट्री को साफ करें और हटाएं।’

वहीं आईआरसीटीसी के जवाब देने के बाद यूजर आनंद कुमार को काफी ट्रोल किया जाने लगा और उनका ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी खूब हो रहा है। कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए आनंद कुमार को खूब ट्रोल किया। बता दें कि आईआरसीटीसी भारतीय रेल की सहायक कंपनी है जो भारतीय रेलवे के खान- पान और पयर्टन व्यवस्था सहित ऑनलाइन टिकट संबंधी काम करता है। वहीं आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम ) का मुख्यालय राजधानी दिल्ली में स्थित है।