
गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण का चौथा मामला सामने आया है। यहां के ग्राम भरवल, बेलीपार में क्वॉरेंटाइन किए गए कमलेश को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। 7 मई को मुंबई से इलाज कराकर लौटे धर्मेंद्र सहानी को उनके दो भाइयों कमलेश और प्रदीप के साथ गांव में ही क्वॉरेंटाइन किया गया था। जहां उनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को उनमें से कमलेश के पॉजिटिव होने की खबर आई।
इस संबंध में कोविड-19 के प्रभारी सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया कि कमलेश धर्मेंद्र साहनी के साथ आए हुए सभी लोगों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया था, इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार को भी इसकी सूचना दे दी गई है साथ ही जिस एंबुलेंस से यह लोग आए थे उसके चालक परिचालक से भी सम्पर्क कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने धर्मेंद्र सहानी से मिलने वाले सभी लोगों को पहले ही ट्रेस कर लिया था ।