B’Day Special : महज 12 साल की Age में ही Mark Zuckerberg का कमाल

आज के ज़माने में माएं अपने बच्चे को फेसबुक से दूर रहने को कहती हैं, लेकिन दुनिया में एक शख्स ऐसा भी है जिसकी माँ कहती होगी बेटा फेसबुक पर लगे रहो , जी हाँ हम बात कर रहे हैं फेसबुक के को-फाउंडर मार्क ज़करबर्ग की। 14 मई साल 1984 को न्यूयॉर्क में जन्में मार्क इलिएट ज़करबर्ग का जन्म का आज जन्मदिन है। जकरबर्ग के पिता एडवर्ड ज़ुकरबर्ग डेंटिस्ट और मां करेन केंपर साइकेट्रिस्ट हैं।