Lucknow : Car Accident में बाल-बाल बचे Cricketer Akshdeep Nath

राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र के सर्वोदयनगर नए ओवरब्रिज पर यूपी रणजी टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल प्लेयर क्रिकेटर अक्षदीप नाथ की कार अनियंत्रित होकर दो अन्य वाहनों से टकरा गई। हालांकि इस हादसे में सभी बाल-बाल बच गए। सभी वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसा किस कारण हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बता दें कि अक्षदीप अंडर-19 इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।