
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण से लोगों के बीच कोहराम मच गया हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल 17 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं, और करीब 400 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 7 हज़ार 846 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं वहीँ दिल्ली में 9 हज़ार 142 केस एक्टिव हैं।
इसी बीच दिल्ली सचिवालय का एक अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आने के बाद पॉजिटिव पाया गया है। बता दे कि अधिकारी दिल्ली सचिवालय में सामान्य प्रशासन विभाग(GAD) में तैनात हैं। उनके संक्रमित होने की खबर पाए जाने के बाद पूरे दफ्तर को सैनिटाइज़ कर सील कर दिया गया है।
बता दें कि मृतक की संख्या में लगातार इजाफा होने के साथ दिल्ली में प्रतिदिन कोरोना के एक हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। उधर, कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने भी अपनी कमर कस ली है। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि सब कुछ बंद करने से कोरोना खत्म नहीं होगा। कोरोना का इलाज करना जरूरी है।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि “अगर मौत का आंकड़ा बढ़ने लगा तो मुझे चिंता होगी, लेकिन मरीज ठीक हों और घर चले जाएं तो चिंता की बात नहीं है। अगर कोरोना के 10 हजार मरीज हो जाएं, लेकिन हमारे पास 8 हजार बेड हों, तब मुझे चिंता होगी।”