
नई दिल्ली: दिल्ली की तिहाड़ जेल में जेसिका लाल हत्याकांड मामले को लेकर आजीवन कारावास की सजा काट रहे सिद्धार्थ शर्मा उर्फ मनु शर्मा की रिहाई को लेकर आदेश दिए गए हैं। जेसिका लाल हत्याकांड मामले में हरियाणा के नेता विनोद शर्मा का बेटा मनु शर्मा इस मामले में दोषी पाया गया।
दरअसल, 29 अप्रैल, 1999 की रात मशहूर मॉडल जेसिका लाल (34 वर्षीय) की दक्षिण दिल्ली के कुतुब कोलोनेड के टैमरिंड कोर्ट रेस्टोरेंट में जारी पार्टी के दौरान शारब न परोसने की कारण गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 14 साल की सज़ा काट चुके मनु शर्मा को सेंटेंस रिव्यू बोर्ड (सजा की समीक्षा करने वाला बोर्ड) की सिफारिश पर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने रिहा करने की अनुमति दे दी है।
बता दें कि तिहाड़ जेल में बंद कैदियों की समय से पूर्व रिहाई के लिए सोमवार को सेंटेंस रिव्यू बोर्ड की मीटिंग हुई थी। इस बैठक में 37 कैदियों के केस रखे गए थे। इनमें से 22 कैदियों को लेकर समय से पहले रिहाई के लिए सहमति बनी हुई थी।
मनु शर्मा दिल्ली की तिहाड़ जेल में करीब 17 वर्षों से बंद था जिसे अब जेल से रिहा कर दिया गया है। बता दें की करीब सात साल चले मुकदमें के बाद 2006 में बाकि सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया था।