भाजपा पर कांग्रेस का वार, ‘आत्मनिर्भर भारत एक धोखा है, जुमला है’

भाजपा पर कांग्रेस का वार, 'आत्मनिर्भर भारत एक धोखा है, जुमला है'
भाजपा पर कांग्रेस का वार, ‘आत्मनिर्भर भारत एक धोखा है, जुमला है’

नई दिल्ली: कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा वार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना ‘आत्मनिर्भर भारत’ को विफल बताया. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत और कुछ नहीं बल्कि खुद को धोखा है. यह एक और जुमला है.” वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की विश्व प्रतिस्पर्धात्मक रैंकिंग (WEF) में भारत 10 रैंक फिसल गई है.

दरअसल, वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक 2019 के अनुसार भारत 10 स्थान फिसल कर 68वें पायदान पर आ गया है। जबकि सिंगापुर, अमेरिका को पछाड़ते हुए विश्व की सबसे प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था बन गया है। जेनेवा स्थित विश्व आर्थिक मंच (डब्लूइएफ) द्वारा जारी सूचकांक में भारत को ब्राजील के साथ ब्रिक्स देशों की सूची में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली अर्थव्यवस्था बताया गया है। पिछले साल भारत की रैंकिग 58वे नंबर पर थी।

कपिल सिब्बल ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत के लिए सरकार को यूनिवर्सिटी स्तर पर रिसर्च और डेवलपमेंट की सुविधा को बढ़ाना होगा, अन्यथा राष्ट्र आत्मनिर्भर नहीं हो सकता.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा को सरकार नहीं देख सकती. मेक इन इंडिया के तहत मोबाइल फोन का निर्माण यहां नहीं किया जाता है, लेकिन असेंबल किया जाता है. सिर्फ 30 फीसदी काम किया जाता है.”