
मुंबई: फिल्म जगत में हर दिन एक नया रिकॉर्ड बनता रहता है तो वहीँ कई रिकॉर्डस टूटते भी है, लेकिन कुछ रिकॉर्डस ऐसे होते है जिन पर हमें बहुत गर्व महसूस होता है इसी तरह का एक रिकॉर्ड बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने बनाया है. बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने जहां हाल ही में ‘मिशन मंगल’ से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया था वहीं अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.
दरअसल, अक्षय ने दुनिया भर के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली है. फोर्ब्स द्वारा जारी World’s Highest-Paid Celebrities 2020 लिस्ट में अक्षय की एंट्री हुई है। जहाँ टॉप 10 की लिस्ट में जगह पाने वाले वो अकेले भारतीय सेलेब्रिटी हैं।
आपको बता दें कि अक्षय ने इस लिस्ट में हॉलीवुड एक्टर्स विल स्मिथ और जेनिफर लोपेज जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। बेहद मशहूर सिंगर रिहाना भी अक्षय से पीछे हैं। जून 2019 से मई 2020 के बीच अक्षय की कुल कमाई 48.5 मिलियन डॉलर्स यानि लगभग 365 करोड़ रुपये आंकी गयी थी। अक्षय लिस्ट में 52वीं पोजिशन पर हैं। पिछले साल के मुकाबले उनकी स्थिति 19 स्थान नीचे खिसकी है। पिछली दफ़ा अक्षय 33वीं पोजिशन पर थे। तब अक्षय की आमदनी 490 करोड़ बतायी गयी थी।
फोर्ब्स के साथ बातचीत में अक्षय कुमार ने कहा कि “मैं बस 10 करोड़ रुपये कमाना चाहता था। मैं आख़िरकार इसान हूं। जब मैंने 10 करोड़ कमा लिये तो सोचा, 100 करोड़ क्यों नही कमा सकता। ईमानदारी से कहूं तो इसके बाद मैं रुका नहीं।” कम ही लोग जानते हैं कि अक्षय कुमार में हॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री सालों से दिलचस्पी दिखा रही है, मगर अक्षय बचते रहते हैं.
अब वो अमेज़न प्राइम की फ़िल्म द एंड से डिजिटल वर्ल्ड में डेब्यू करने वाले हैं। अक्षय के लिस्ट में शामिल होने की यह भी एक वजह है। अक्षय ने कहा- आपको वक़्त के साथ बदलना पड़ता है। स्क्रीनप्ले से लेकर स्क्रिप्ट और तकनीक तक, शूटिंग करने के तरीके, दर्शक, सब बदल जाते हैं। मेरे चेक पर ज़ीरो की संख्या भी बदल गयी है। सब कुछ बदल गया है।
अक्षय ने इस साल कोरोना वायरस प्रकोप में राहत कार्यों के लिए बड़ा योगदान किया था। उन्होंने पीएम केयर्स फंड को 25 करोड़ दान दिए थे. ऐसा करने वाले वो पहले बॉलीवुड सेलेब्रिटी थे। इस लिस्ट में टॉप 10 सेलेब्रिटीज़ में कायली जेनर, कानये वेस्ट, रोजर फेडरर, क्रिस्टियानी रोलनाल्डो, लॉयनेल मेसी, टायलर पेरी, नेयमार, हॉवर्ड स्टर्न, लेब्रॉन जेम्स और ड्वेन जॉनसन शामिल हैं।