Prayagraj : दारोगा ने सब्जी की दुकानों को गाड़ी से रौंदा, CM योगी ने लिया संज्ञान

Prayagraj : दारोगा ने सब्जी की दुकानों को गाड़ी से रौंदा, CM योगी ने लिया संज्ञान
Prayagraj : दारोगा ने सब्जी की दुकानों को गाड़ी से रौंदा, CM योगी ने लिया संज्ञान

प्रयागराज : कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान पुलिस के कामों की हर जगह चर्चा हुई। ज्यादातर पुलिस के अच्छे काम चर्चा में रहे, लेकिन बीच-बीच में ऐसी घटनाएं सामने आती रहीं जिसने पुलिसवालों को सवालों के घेरे में भी खड़ा किया। अब ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के घूरपुर से सामने आया है।

यहां एक सब-इंस्पेक्टर ने फुटपाथ पर सब्जी लेकर बैठे सब्जी वालों की सब्जियों पर जीप ही चला दी। दरअसल, दारोगा सुमित आनंद ने शिकायत की थी कि वहां नियमों का पालन नहीं हो रहा था। फिलहाल साप्ताहिक बाजार में सब्जियों पर जीप चलाने वाले सब इंस्पेक्टर सुमित आनंद को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस प्रकरण का संज्ञान लिया।