शाह के बयान पर राहुल का कटाक्ष, बोले- ‘दिल खुश करने को ख्याल अच्छा है’

शाह के बयान पर राहुल का कटाक्ष, बोले- 'दिल खुश करने को ख्याल अच्छा है'
शाह के बयान पर राहुल का कटाक्ष, बोले- ‘दिल खुश करने को ख्याल अच्छा है’

नई दिल्ली:  भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहें हैं. एक बार फिर से गृहमंत्री के बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है. केन्द्रीय मंत्री अमित शाह की कल बिहार में विश्व की पहली वर्चुअल रैली थी.

इसी दौरान रैली में शाह कोरोना से लेकर सीमा विवाद और बिहार चुनाव सहित सभी मुद्दों पर जमकर बोलें. बीते दिनों गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को वर्चुअल रैली के दौरान चीन के साथ सीमा विवाद के मामले को लेकर कहा था कि ”भारत की रक्षा नीति को वैश्विक स्वीकृति मिली है. संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल के बाद पूरी दुनिया इस बात से सहमत है कि यदि कोई अन्य देश अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है, तो यह भारत है.” यह बयान उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए की गई वर्चुअल रैली के दौरान दिया था.

सीमा सुरक्षा को लेकर दिये गए अमित शाह के बयान को ट्वीट पर शेयर करते हुए राहुल गांधी ने ग़ालिब की शायरी को मॉडिफाई कर ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि “सबको मालूम है सीमा की हकीकत, लेकिन दिल बहलाने को ‘शाह-यद’ ये ख्याल अच्छा है.”

बता दें कि भारत-चीन के बीच जारी सीमा विवाद को लेकर गतिरोध चरम पर है. आलम यह है कि चीनी सैनिकों ने बॉर्डर पर मोर्चा संभाल लिया है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खुद ये बताया कि चीनी सैनिक अच्छी खासी संख्या में सीमा पर आ गये हैं. जबकि दूसरी तरफ ये खबरें भी आती रहीं कि चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुस आये हैं. राहुल गांधी ने पिछले दिनों केंद्र सरकार से इस पर जवाब भी मांगा था. उससे पहले राहुल गांधी चीन के मसले पर सरकार की चुप्पी को लेकर भी सवाल उठा चुके हैं.