व्यापारी ने की ख़ुदकुशी, लिखा- अपने पार्टनरों से परेशान हो गया हूं

व्यापारी ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, नोट में लिखा 'अपने पार्टनरों से परेशान होकर उठाया कदम'
व्यापारी ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, नोट में लिखा ‘अपने पार्टनरों से परेशान होकर उठाया कदम’

ललितपुर: उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के एक निवासी ने फांसी लगा कर खुदखुशी कर ली. जिसके बाद प्रशासन द्वारा मौके पर छानबीन करने के निर्देश दिए गए. व्यवसाय में लगातार हो रहे नुक्सान के चलते व्यापारी ने तंग आकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद मृतक के बेटे ने बताया कि, ‘पिता ने एक सुसाइड नोट लिखा है. जिसमें व्यापार में घाटा और चार अन्य व्यापारियों से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात लिखी हैं. हालांकि, इस मामले में पुलिस का कहना है कि, ‘उन्हें मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.’ मृतक के पुत्र ने बाद में एक फोटो कॉपी पुलिस को सौपी है जिसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

रविवार की शाम सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला आजादपुरा द्वित्तीय निवासी रामकुमार (38वर्षीय) पुत्र कामता प्रसाद संग गल्ला मंडी में तैनात था. उस मोहोल्ले में उसके खुद के दो मकान थे. उसका पुत्र दूसरे मकान में दोपहर के समय पढ़ाई करने जाता था, तब तक वह हर रविवार को दोपहर में दूसरे मकान में जाकर मंडी का हिसाब-किताब मिलाता था. रविवार को वह हमेशा की तरह दूसरे मकान में चला गया. देर शाम तक घर न लौटने पर उसका बेटा उसे बुलाने के लिए आया तो अपने पिता (रामकुमार) को रस्सी के फंदे से लटकता पाया.

मृतक के बेटे ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. पुत्र ने बताया कि, शव के पास टेबल पर एक सुसाइड नोट पड़ा मिला. जिसमें अपने पार्टनर चार व्यापारियों द्वारा परेशान किए जाने व भारी नुकसान होने से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने की बात लिखी हैं. इधर, चौकी इंचार्ज सुजीत कुमार ने कहा कि उन्हें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हैं. पुलिस ने मृतक के पुत्र द्वारा दिए गए सुसाइड नोट को बरामद किया है और वह इसकी जांच कर रही हैं