अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवपुर नगर इकाई के कार्यकर्ताओं की बैठक शिवपुर ब्लॉक में संपन्न हुई | बैठक में चर्चा करते हुए विभाग संयोजक रजत सिंह रैकवार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों को कल का नहीं आज का नागरिक मानकर देश की भावी चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्हें सवारने का कार्य करती है अन्य संगठनों के विपरीत विद्यार्थी परिषद छात्रों में राष्ट्रवाद अनुशासन देश एवं समाज की चिंता करने तथा राष्ट्र की रक्षा करने वाला बनाती है उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व्यक्तित्व निर्माण में सतत प्रयत्नशील रहा है | बैठक में आगामी कार्यक्रम, इकाई गठन, सदस्यता अभियान सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई बैठक में मुख्य रूप विभाग संयोजक रजत सिंह रैकवार , जिला सहसंयोजक आदर्श शुक्ला , जिला संयोजक विवेक सिंह , अतुल मिश्रा , महसी नगर मंत्री रविकांत दीक्षित , अंकित शुक्ला, धर्मवीर सिंह , विकास सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे
बड़ी खबर: अनलॉक- 4 में आज से मिलेंगी ये रियायतें…देश में शुरू हो रहे हैं ये चार बड़े काम…आपके लिए जानना है बहुत जरूरी।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश तेजी से अनलॉक मोड में जा रहा है. फिलहाल अनलॉक- 4…