
कोरोना वैश्विक महामारी के बीच हाल ही में सरकार ने राहत पैकेज का ऐलान किया था जिसके अंतर्गत कई सेक्टर्स को कई लाभ के ऐलान वित् मंत्री द्वारा किये गए। जिसमे सरकार ने किसानो का भी ख्याल रखा है। इसी कड़ी में लगातार किसानो को लेकर सरकार अलर्ट है। पीछे फैसलों के बाद अब अब कृषि मंत्रालय (Ministry of Agriculture) ने 3 बड़े सुधारों की तरफ काम शुरू करने की बात कही है। मिली जानकारी के अनुसार पीएमओ ने सभी कृषि मंत्रालयों को जमीनी स्तर पर तीन बड़े सुधारों को लागू करने की सलाह दी है। इसके लिए कृषि मंत्रालय ने स्पेशल सेल बनाकर काम करने की शुरुआत कर दी है।
सुधार से फायदा :
कृषि मंत्रालय ने 3 बड़े सुधारों की तरफ काम शुरू किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के सुझाव के बाद कृषि मंत्रालय ने स्पेशल रिफॉर्म सैल बनाया है। इस नए सुधारको की बात करे तो इसमें किसान को फसल बेचना आसान होगा।
स्पेशल सेल एक जिला एक फसल के तहत बढ़ावा देंगे। व्यापारी को आसानी से फसल की उपलब्धता की जानकारी होगी। किसान को अपनी फसल बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कृषि उपज के ट्रांसपोर्टेशन पर काम स्पेशल सेल करेगा।
किसान आसानी से अपनी फसल एक मंडी से दूसरी मंडी तक भेज सकेगा। जिससे किसान को दाम ज्यादा मिलेगा और किसान अपनी फसल बेच सकेगा।
किसानों के लिए क्षेत्रीय भाषा में ई मंडी की तर्ज पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाये जायेंगे। इस प्लेटफार्म के जरिए व्यापारी और किसान आपस में जुड़ सकेंगे। हाल ही में सरकार ने किसानों को अपनी फसल मंडी से बाहर बेचने की मंजूरी दी है, साथ ही कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को भी हरी झंडी मिली है।
योजना के तहत सीधे अकाउंट में पैसे :
गौरतलब है की, 1 अगस्त को से PM-Kisan स्कीम के तहत 2000-2000 रुपये- किसानों को खेती-किसानी के लिए सीधे किसानो के बैंक अकाउंट में पैसे देने वाली योजना प्रधानमंत्री-किसान सम्मान निधि स्कीम (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi scheme) की अगली किश्त 1 अगस्त से आनी शुरू हो जाएगी। यानी 2 माह बाद मोदी सरकार (Modi Government) आपके खाते में 2000 रुपये और डालेगी। इस स्कीम के तहत किसानो को सालाना तीन किश्त में 6000 रुपये मिलते है।