बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम कोरोना लॉकडाउन के चलते फिलहाल दुबई में मौजूद हैं और इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में 16 साल के सोनू बी आर चोपड़ा की महाभारत का टाइटल सॉन्ग गाते हुए देखे जा सकते हैं. दरअसल, सोनू ने 17 सितंबर साल 1989 को इंदौर के तालकटोरा स्टेडियम में तीसरे आधारशिला अवॉर्ड्स फंक्शन में अपनी ये परफॉर्मेंस दी थी. इस वीडियो के एक साल बाद ही सोनू निगम ने बॉलीवुड में डेब्यू किया और फिल्म जनम के लिए गाना गाया हालांकि ये फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी. और उनका दो साल बाद यानि साल 1992 में सही मायनों में डेब्यू हुआ इसके बाद सोनू कुछ ही सालों में बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सिंगर्स में शुमार हो गए
प्रेमी के सामने प्रेमिका ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाईं आग
राजधानी लखनऊ में अपने प्रेमी के सामने प्रेमिका ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। इस घटना…