आखिर क्यों Amisha Patel को थप्पड़ मार कर निकाला गया था घर से बाहर

बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म को लेकर बहुत ही कम लोग सफल हो पाते हैं चाहे वो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हो या फिर हेमा मालिनी . लेकिन अमीषा पटेल की गिनती उन चुनिंदा एक्ट्रेसस में होती हैं जिन्होंने अपने डेब्यू में ही सुपर हिट फिल्म देकर सबको को अपनी ओर आकर्षित कर लिया था. आज अमीषा पटेल अपना 44 वां जन्मदिन मना रही हैं उनका जन्म 9 जून 1976 को हुआ था. अभी अमीषा ने शादी भी नहीं की है. वो अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती हैं.अपने सोशल मीडिया के चलते सुर्खियों में रहने वाली अमीषा पटेल जिस रफ्तार से बॉलीवुड में ऊंची उड़ान भरी थी ठीक उसी प्रकार से वो बॉलीवुड से गायब भी हो गई.