अमेरिका के वेल्स से बड़ा ही दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक मधुमक्खियों के झुंड को अपनी रानी के प्रति सम्मान करते देखा गया। मधुमक्खियों का अपनी रानी के लिए एक अलग ही तरह का सम्मान होता है। ऐसा ही एक किस्सा हम आपको बताएगे जहां मधुमक्खियों के झुंड ने अपनी रानी को बचाने के लिए एक बुजुर्ग महिला की कार का 2 दिन तक पीछा किया।
बता दें, वेल्स के हावर्डफ़ोर्डवेस्ट शहर में रहने वाली 68 साल की कैरोल होवार्थ जब अपनी कार मित्सुबिशी से बाजार गई तो उन्होंने सामान खरीदने के लिए अपनी कार को पार्किंग में पार्क किया। वहां मौजूदा एक शख्स ने बताया कि उनकी कार के पीछे मधुमक्खियों का एक झुंड था। वो मधुमक्खियों का झुंड अपनी रानी मधमक्खी को बचाने के लिए आया था, क्योंकि उनकी रानी उस कार में फंसी हुई थी।
मधुमक्खियों का ख्याल रखने वाली एक टीम ने अपनी साथियों के साथ मिलकर उस मधुमक्खी के झुंड को बक्से में डाला। राष्ट्रीय पार्क के रेंजर टोम मोसेस ने कहा कि इससे पहले मैंने ऐसा नजारा कभी नहीं देखा मैंने पहले भी मक्खियों को किसी चीज़ पर बैठे देखा है लेकिन इतना बड़ा झुंड पहले कभी नहीं देखा। उस टीम ने मिलकर उस झुंड का हटा दिया था लेकिन जब बुजुर्ग महिला सुबह उठी और बाहर देखा तो उनकी कार के पीछे वो झुंड फिर से चिपका हुआ था।
ये देख कैरोल होवार्थ कहती है कि हो सकता है इनकी रानी मेरी कार में फंसी है इसलिए वो मेरी कार को नहीं छोड़ रही है। इसके बाद मक्खियों की रक्षा करने वाली टीम ने एक बार फिर उस झुंड को वहां से हटाया। होवार्थ कहती है शायद इनको मेरी कार की गर्माहट पसंद आ गई हो।
राष्ट्रीय पार्क के रेंजर टोम मोसेस ने बताया यह मधुमक्खी वहीं जाती है जहां इनकी रानी जाती है। यह हमेशा अपनी रानी के पीछे ही चलती है। इनकी रानी जहां रहती है मधुमक्खियां वहीं अपनी घर बसा लेती हैं।