टीचर की डांट से नाराज़ छात्रा ने इंटरनेट पर डाली अश्लील फोटो

जोधपुर: एक महिला शिक्षक को दसवीं की एक छात्रा को डांटना भारी पड़ गया। दो साल पहले टीचर की डांट को अपनी बेइज्जती मानकर छात्रा ने उसे बदनाम करने की वारदात को अंजाम दिया। महिला टीचर ने लगभग पांच साल पहले इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया था जिसका वह अब भी इस्तेमाल कर रही है। मगर पिछले कुछ समय से मिलती जुलती अकाउंट से उनकी आपत्तिजनक फोटो और भद्दे कमेंट पोस्ट होने लगे थे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस की मदद ली.

पुलिस ने बुधवार को फेक अकाउंट बनाने और भद्दे कमेंट करने के आरोप में छात्रा को गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला है कि छात्रा ने ऐसा टीचर से बदला लेने के लिए किया था.

थानाधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि बदनाम करने के लिए इन सभी पोस्ट में टीचर के रिश्तेदारों को भी टैग किया गया था। पुलिस ने आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करके आडा बाजार निवासी 19 वर्षीय हेली टाक और और उसके 21 वर्षीय दोस्त पंकज बोहराको गिरफ्तार किया है.

टीचर के अनुसार भद्दे पोस्ट के अलावा उनके पास बंगलुरु से धमकी भरा फोन भी आया था। धमकी देने वाले ने हेली को परेशान नहीं करने की बात कही थी। इस फोन के बाद ही पीड़िता का शक हेली पर गया और उसने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भी मामले में सक्रियता दिखाते हुए पांच दिनों में ही गिरफ्तारी को अंजाम दिया।