Barabanki कोटेदार धोखाधड़ी कर वर्षों से खा रहा लाभार्थिनी का राशन

कोरोना वायरस महामारी के चलते देश लॉकडाउन से जूझ रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आदेश दिया गया है कि किसी भी कोटेदार के विरुद्ध घटतौली और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ हैदरगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत गेरांवा के कोटेदार रामकृष्ण गुप्ता द्वारा लाभार्थिनी कृष्णादेवी को अंतोदय राशन कार्ड जारी था, जिसे कोटेदार द्वारा धोखाधड़ी एवं जालसाजी करके अब वही कार्ड वर्षों से कलावती पुत्री गुरु चरन के नाम बनवा कर एवं अपनी पुत्री आराध्या गुप्ता का नाम डलवा कर पूरा खाद्यान्न हड़प कर किया जा रहा है, जबकि गुरु चरन लाभार्थिनी के ससुर का नाम है और इस फर्जी राशन कार्ड पर लाभार्थीनी का ही कार्ड नंबर अभी भी दर्ज है। इस पूरे प्रकरण को लेकर लाभार्थिनी ने उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ से शिकायत कर कोटेदार के विरुद्ध उचित कार्यवाही कराए जाने की मांग की है।