2019 लोकसभा चुनाव को लेकर चारों ओर हलचल मची हुई है। हर पार्टी दूसरी पार्टी को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। मथुरा में रोड शो के दौरान हेमामालिनी की गेहूं काटते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसपर लोग खूब चुटकियां ले रहे है। वहीं दूसरी ओर सोमवार को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने पीएम मोदी को आइना भेजकर कहा है कि आप अपना असली चेहरा पहचानें।
सोशल मीडिया पर उनका ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। अब उनके इस ट्वीट के बाद नेताओं में एक-दूसरे को आइना दिखाने की होड़ लग गई है। इतना ही नहीं सीएम भूपेश भघेल ने टि्वटर पर उस आईने की ऑनलाइन रसीद भी शेयर की है। उन्होंने लिखा है, मैं यह आईना आपको तोहफे में भेज रहा हूं इसको आप ऐसी जगह लगाए जहां से आप बार-बार गुजरते हो जिससे आप बार-बार इस आइने को देख खुद को पहचानने की कोशिश कर सकें।
.@narendramodi जी!
मैं आपको यह आईना तोहफा स्वरूप भेज रहा हूं। इस आईने को आप लोक कल्याण मार्ग के अपने आवास में किसी ऐसी जगह लगाएं, जहां से आप सबसे अधिक बार गुजरते हों। ताकि इस आईने में अपनी शक्ल बार बार देख आप अपनी असली चेहरे को पहचानने की कोशिश कर सकें।#ModiVsModi pic.twitter.com/3TJHUxwknG
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 1, 2019
इतना ही नहीं सीएम भूपेश बघेल ने फेसबुक पर भी पत्र लिख कहा है कि आपने अपने आपको इतने नाम दे रखें है कि लोद आपको पहचानने में भ्रमित हो जाते हैं कि किस नाम से पुकारें। वही दूसरी ओर पूव प्रधानमंत्री की बेटी करुणा शुक्ला ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि आपके बेटे का नाम भ्रष्टाचार में आया आप कैसे चौकीदार हो। भूपेश बघेल के इस ट्वीट से सोशल मीडिया पर आईना दिखाने की होड़ लग गई।