राज्यसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस को यह झटका गुजरात से मिला है। दरअसल, पार्टी के दो विधायकों ने राज्य की चार सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव से पहले गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। ये इस्तीफा कर्जन से पार्टी के विधायक अक्षय पटेल और कपराडा से विधायक जीतू चौधरी ने दिया है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने इन दोनों विधायकों के इस्तीफे मंजूर कर लिए हैं। विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि दो कांग्रेसी विधायक अक्षय पटेल और जीतू भाई चौधरी ने अपने पद से स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है और इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. गुजरात में 19 जून को विधानसभा की चार सीटों के लिए मतदान होना है।
Ambedkar Nagar : Lockdown में दबंग दारोगा की ऐसी विदाई नहीं देखो होगी आपने !
अम्बेडकर नगर : कोरोना लॉकडाउन में ये तस्वीरें किसी फिल्म की शूटिंग की नहीं, बल्कि यूपी के अम्बेडकर…