COVID19 वॉर्ड से एक महीने बाद घर लौटी नर्स का भव्य स्वागत

नागपुर। दिल को छू लेने वाली ये तस्वीर देश के उस राज्य की है जहां कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र की। जहां नागपुर के इंदिरा गांधी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के #COVID19 वार्ड में नर्स राधिका विंचुरक अपनी सेवा दे रहीं थीं।

करीब एक महीने बाद जब राधिका अपने घर पहुंची तो उनके पड़ोसियों से राधिका का स्वागत कुछ इस अंदाज़ में किया जिसे देखकर राधिका भी भावुक हो गईं। ऐसे करोड़ों कोरोना योद्धाओं को alive24news की टीम भी नमन करती है। जिनके बुलंद हौसलों और जज्बे की बदौलत हम कोरोना से लड़ाई में अवश्य विजयी होंगे।