George Fernandes जयंती विशेष : विद्रोह की आग और विवादों की आंच से रहा नाता

देश के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का की आज यानि 3 जून जयंती है। जॉर्ज फर्नांडिस का जीवन संघर्ष की अनकही दास्‍तां से भरा था। तीन जून 1930 को जन्मे जॉर्ज फर्नांडिस 10 भाषाओं के जानकार थे।उनकी मां किंग जॉर्ज फिफ्थ की बड़ी प्रशंसक थीं। उन्हीं के नाम पर अपने छह बच्चों में से सबसे बड़े का नाम उन्होंने जॉर्ज रखा।