गोरखपुर प्रापर्टी डीलर की हत्या के इरादे से गोलीबारी कर बच्चे समेत दो लोगों को गोली मारकर भाग रहा सुपारी किलर विपिन सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। वहीं उसके दो साथी फरार होने में कामयाब रहे हैं। गोली से घायल विपिन सिंह की हालत नाजुक है और पीजीआई भेजा रेफर किया गया है। बदमाश की गोली से घायल बच्चे व दूसरे शख्स की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उनका मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।