बेहद दिलचस्प है चॉकलेट का इतिहास, जानें कब और कैसे हुआ इसका आविष्कार

क्या आप जानते हैं कि जिस चॉकलेट को आप अपने सेलेब्रेशन का हिस्सा बना रहे हैं उसकी शुरुआत कब, कैसे और कहां हुई थी। नहीं, तो चलिए आज हम आपको चॉकलेट डे के अवसर पर आपको बताते हैं चॉकलेट का इतिहास। इसके आविष्कार की कहानी भी उतनी ही दिलचस्प है जितना इसका स्वाद (टेस्ट)।

4000 साल पुराना है इतिहास
आपको बता दें कि चॉकलेट का इतिहास लगभग 4000 साल पुराना है। आम तौर पर हर किसी को मालूम है कि चॉकलेट कोको से बनाया जाता है। लोगों का मानना है कि सबसे पहले इसका आविष्कार अमेरिका में हुआ था क्योंकि कोको के पेड़ को सबसे पहले वहीं के जंगलों में पाया गया था। लेकिन आज के दौर में दुनियाभर में सबसे ज्यादा कोको की आपूर्ति करने वाला देश अफ्रीका है। दुनियाभर में 70 फीसदी कोको की आपूर्ति अकेले अफ्रीका करता है।

इसके आविष्कार की कहानी भी काफी रोचक है। 1528 में स्पेन ने मैक्सिको को अपने कब्जे में कर लिया था इसके साथ ही वहां का राजा मैक्सिको से कोको के बीज और सामग्री को भी स्पेन लेकर गया। वहां के लोगों को ये इतना पसंद आय़ा कि वहां के लोगों का ये पसंदीदा पेय बन गया।

अमेरिका में हुआ था आविष्कार
शुरुआत में इसे अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता था। समय-दर-समय इसे बनाने के तरीकों में काफी बदलाव आते गए और आज बिकने वाला चॉकलेट स्वाद में काफी बेहतरीन होता है। कहा जाता है कि सबसे पहले अमेरिका में चॉकलेट बनाया गया था लेकिन शुरुआती समय में इसके स्वाद में कुछ तीखापन था। दरअसल अमेरिकन इसे बनाने के लिए कोको के बीज के साथ कुछ मसाले और मिर्च भी पीस कर डाल देते थे जिससे इसका स्वाद तीखा हो जाता था।