ज्यादा नमक खाते है तो सकती है आपको ये घातक बीमारियां

गर्मागर्म खाना खा रहे हों और उसमें नमक कम हो तो स्वाद बेस्वाद हो जाता है। इस स्वाद को लाने लिए नमक को ऊपर से यूज़ करते है। वहीँ कई लोग ऐसे भी हैं जो ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो खाने के साथ डेली सलाद लेते हैं और सलाद में भी नमक को इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर ज्यादा मात्रा में नमक खाते हैं तो आप संभल जानिए क्योंकि इससे आप कई प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। इसी कारण आपके शरीर में कुछ ऐसी बीमारियां पनपने लगती हैं जिसका कोई इलाज नहीं रहता। आज हम आपको कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बताएंगे, जो नमक के ज्यादा सेवन के कारण होती हैं।

कई लोग हार्ट की बीमारी से जूझते हैं। नमक ज्यादा खाने की वजह से हार्ट की मांसपेशियों में खिंचाव होता है। जिसके कारण ये कोशिकाएं अपने आप ही बढ़ने लगती हैं और हार्ट की कार्यप्रणाली में दिक्कते पहुंचाने लगती है। इसके बाद हार्ट के कई सारे फंक्शन सही से काम करना धीरे-धीरे कम करने लगते हैं  और इसका घातक परिणाम ये होता है कि हार्ट की बीमारी का खतरा अधिक बढ़ जाता है।

आज कल ज्यादातर लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित हैं, इसका मेन रीजन नमक का अधिक इस्तेमाल करना है। हर साल इसकी वजह से भारत में हजारों लोगों की मौत होती है इसलिए ज्यादा मात्रा में नमक ना खाएं और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचे रहें।

आज के वक़्त में सिरदर्द की समस्या आम हो चुकी है, जिसका ज्यादातर लोग उपचार घर में ही कर लेते है। बता दें कि ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन सिरदर्द का प्रमुख कारण माना जाता है। आपकी एक छोटी सी लापरवाही माइग्रेन का रूप भी ले सकती है।

नमक का इस्तेमाल पैक्ड फूड प्रॉडेक्ट में भी अधिक होता है। इन्हें खाने से नाइट्रोसेमिन नाम का रसायन बनता है, जो बाद में कारसीनोजिन युक्त हो जाता है। यही रसायन शरीर में कैंसर का प्रमुख कारण बनता है। वहीँ जो लोग अधिक मात्रा में नमक खाते हैं उन्हें पेट के कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा होता है।

अब अगर बात करे नमक के अधिक सेवन के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव की, तो आपको कम से कम मात्रा में नमक का सेवन करना चाहिए और दिन में लगभग 5 ग्राम नमक की यूज़ करना चाहिए अन्यथा अधिक मात्रा में किया गया नमक का सेवन कई बीमारियों का शिकार बना सकता है।