12 मई यानि आज के दिन दुनिया भर में “अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस” मनाया जाता है। लोगों को नई जिंदिगी देने में जितना योगदान और समपर्ण डॉक्टर्स का होता है उतना ही या यूँ कहे बराबर का सहयोग और योगदान नर्स का भी होता है। नर्स समपर्णभाव और अपनी जान की परवाह किये बैगर मरीजों की सेवा करती है। ये दिन सभी नर्सों को समर्पित है लेकिन इस दिन को नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की याद में मनाया जाता है।