मंगलवार को जब कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया तो मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस के घोषणापत्र को खोखले वादों का करार दिया। उन्होंने कहा कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है। वो जो वादे करते है वह सब झूठे साबित होते है। आज तक उन्होंने काम के नाम पर सिर्फ झूठे वादे किए।
भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से जावेड़कर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में जो बात कही है वह अराजकता को संदेशा देने वाली है। जिस देश में देशद्रोह को ही गुनाह नहीं माना जाएगा तो उससे बड़ा गुनाह और क्या हो सकता है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने घोषणा पत्र में राष्ट्र की एकता के खिलाफ और देश को तोड़ने वाला काम किया है। उन्होंने सेना में बदलाव का वादा भी किया है। यह वादा कर उन्होंने जवानों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। हाल ही में पुलवामा अटैक में हमारे देश के 40 सीआरपीएफ शहीद हो गए थे जिसके बदले में देश के सेना ने एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें 200 से 300 आतंकी मारे गए थे। उसमें भी कांग्रेस की सरकार ने वायुसेना से सबूत मांगे थे। उन्होंने अपने ही देश के सेना पर शक किया।
इतना ही नहीं प्रकाश जावड़ेकर ने यह भी कहा कि उन्होंने सेना पर सवाल उठाकर सेना का मनोबल कमजोर किया और इसका फायदा आतंकवादियों को मिल जाता है। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार के इस बयान से कही ने कही पाकिस्तान और कश्मीर के आतंकवादियों को बढ़ावा दिया है। जावड़ेकर ने ये भी कहा कि कांग्रेस तो सिर्फ महंगाई बढ़ाती है और सिर्फ झूठे वादे करती है उनहोंने अपनी सरकार के रहते कुछ भी काम नहीं किया उन्हें सिर्फ झूठ बोलना आता है काम करना नहीं।