
लखनऊ। मुक्ति फाउंडेशन और स्वच्छ भारत एसोसिएशन की टीम गोमती नगर पहुंची। यहां क्षेत्र के करोनावीरों का हालचाल लेते हुए उनको जलपान कराया और जरूरतमंदों को आवश्यक खाद्य सामग्री व जरूरत का सामान मुहैया कराया गया। इसमें गोमतीनगर की टीम से आशुतोष अवस्थी, कार्तिकेय सिंह व संजय तिवारी ने श्रमिकों को पूड़ी सब्जी व कच्चा अनाज देकर राहत पहुंचाई।
वहीं मुक्ति फाउंडेशन की प्रोग्राम डायरेक्टर भारती द्विवेदी, सुनीता पांडेय, रोहित और अन्य टीम के साथियों ने मिलकर मानव सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए सभी को धन्यवाद कहा। इसी के साथ ही संस्था के अध्यक्ष प्रफुल कुमार वर्मा, सचिव रीता सिंह, हरिवंश वर्मा एवं प्रोग्राम हैड प्रमिला सिंह ने क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और जनता की क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया।