स्वीडन का एक पुलिस अफसर इंटरनेट पर चर्चा में बना हुआ है। उसने बिना कपड़ो के न्यूड हालत में एक अपराधी को गिरफ्तार किया। स्टॉकहॉम सौना बाथ सेंटर के अंदर पुलिस अफसर न्यूड हालत में मौजूद था और तभी उसकी नजर वहां मौजूद एक अपराधी पर पड़ी। ब्राडकास्टर एसवीटी की रिपोर्ट के मुताबिक अपराधी को एक अधिकारी से मारपीट और ड्रग डीलिंग के लिए जेल की सजा मिली थी।
एक शख्स ने इस बारे में मीडिया को बताया कि जब पुलिस अफसर ने अपराधी को देखा तो उसे गिरफ्तार होने के लिए कहा। अपराधी ने भी भागने की कोशिश नहीं की और न्यूड हालत में मौके पर मौजूद पुलिस अफसर को गिरफ्तारी दे दी। वहां मौजूद लोगों के अनुसार यह दृश्य काफी नाटकीय था।
अपराधी को गिरफ्तार करने के बाद इंटरनेट यूजर्स और अफसर के सहकर्मी उसकी तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने काम के प्रति पुलिस अफसर के समर्पण की सराहना की है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बारे में कहा, ‘जब आप अपने सहकर्मियों और उपकरणों के साथ काम करते हैं तो यह काफी आसान होता है लेकिन इस तरह के काम को अंजाम देना काफी हिम्मत भरा काम है।’ फेसबुक पर भी अधिकारियों ने अफसर की हिम्मत को सराहा है। एक अधिकारी ने लिखा, ‘पुलिस अफसरों को कठिन परिस्थितियों में भी अपना दिमाग ठंडा रखना होता है। चाहे आप छुट्टी पर हों या फिर आप सौना बाथ में मौजूद हों।’