कोरोना वाइरस की वजह से आज चरण बद्ध तरीके से ज़रूरी कामों की छूट के साथ पूरे देश में ताला बंदी है, जिसके चलते फिल्म जगत और टीवी सीरियल की शूटिंग पर पूरे देश में रोक लगी है. मगर इसी बीच तमिलनाडू से एक अच्छी खबर सामने आयी है, तमिलनाडू की सरकार ने एक एहम कदम उठाते हुए टीवी सीरियल की शूटिंग के प्रपोसल को कुछ शर्तों के साथ हरी झंडी दे दी है.