र‍िलीज हुआ अक्षय कुमार की केसरी का ट्रेलर, 120 साल पुरानी सारागढ़ी की लड़ाई पर बनी है फ‍िल्‍म

फिल्‍म पैडमैन की सक्‍सेस के बाद अब बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार की फिल्‍म केसरी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर काफी शानदार है जिसमें अक्षय कुमार हाथों में तलवार लिए सिख अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्‍म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स मिल रहा है। अक्षय कुमार के फैंस को ट्रेलर देखने के बाद अब उनकी फिल्‍म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

केसरी के ट्रेलर में अक्षय कुमार के साथ एक्‍ट्रेस परिणीति चोपड़ा का भी दमदार रूप है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभाएंगी। वहीं, अक्षय कुमार फिल्म में ईशर सिंह के किरदार में नजर आएंगे। बता दें कि फिल्‍म केसरी सच्‍ची घटना पर आधारित है। यह साल 1897 में 12 सितंबर के दिन सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है, जिसे बैटल ऑफ सारागढ़ी कहते हैं। अब यहां देखिये इस फिल्‍म का शानदार ट्रेलर…

क्‍या है फिल्‍म की कहानी
बैटल ऑफ सारागढ़ी, ब्रिटिश सेना की 36वीं रेजिमेंट, जो अब सिख रेजीमेंट के नाम से जानी जाती है उसके और अफगान कबिलाइयों के बीच लड़ी गई थी। खास बात ये है कि हमारे जवान महज 21 थे और अफगान करीब 10 हजार। यह लड़ाई सुबह से शाम तक चली थी। इस युद्ध के दो दिन बाद ब्रिटिश आर्मी ने आक्रमण करके पुनः इस पोस्ट पर कब्जा कर लिया। भारतीय सैनिकों को मरणोपरांत ब्रिटिश साम्राज्य की तरफ से बहादुरी का सर्वोच्च पुरस्कार इंडियन ऑर्डर ऑफ मेरिट दिया गया। यह पुरस्कार आज के परमवीर चक्र के बराबर होता है। महज 21 सिख जवानों ने करीब 10 हजार अफगानी लड़ाकों से मुकाबला किया और 600 को ढेर भी कर दिया।