कुछ इस तरह Nisarga Cyclone से लड़ी Mumbai

चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकरा चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक यह तूफान करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से टकराया है। वहीं मुंबई के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। चक्रवात निसर्ग का केंद्र महाराष्ट्र तट के बहुत नजदीक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग मुताबिक लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हो गई है और ये अगले 3 घंटों में पूरी होगी। इस तूफान के मद्देनजर बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर ट्रैफिक की आवाजाही रोक दी गई है।