तलाक अक्सर दुखद होता है, पर कई बार यह लोगों को खुशी व आजादी दे जाता है, जो अपनी शादीशुदा जिंदगी से आजिज आ चुके होते हैं। 47 साल की एक महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ, जब 13 साल के तलाक के बाद उसे आजादी मिल गई। उसने अपनी इस आजादी का ऐसा जश्न मनाया कि उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
सोशल मीडिया पर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ऐसी महिलाओं के लिए यह सीखभरा भी हो सकता है, जो अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश नहीं होने के बावजूद तलाक का फैसला नहीं ले पा रही हैं। सोशल मीडिया पर उस महिला की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें वह हाथों में वाइन की ग्लास थामे और अपनी शादी की तस्वीर जलाती नजर आ रही हैं।
Insanely powerful vibes coming from this divorce photo shoot. pic.twitter.com/gtegCygnhl
— The Big Guy (@TSSteinbacher) March 29, 2019
इस महिला का नाम मैरी लॉलिस बताया जा रहा है। ‘मेल ऑनलाइन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मैरी अपनी शादी से तंग आ चुकी थी, जो एक तरह के नशे का आदी था और उसका अधिकांश समय जेल में ही बीतता था। उनका कहना है कि इस शादीशुदा जिंदगी ने उनका जीवन नारकीय बना दिया था, जिसके कारण वह इससे निकलना चाहती थीं और अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत करना चाहती थीं।
This divorce photoshoot is my favorite thing on the internet today. I need that wine glass. pic.twitter.com/kKGCHOZ2Zp
— Stone Cold Soup Austin (@kellymcpheeee) March 30, 2019
अंतत: उन्होंने तलाक का फैसला लिया, जिसकी प्रक्रिया हाल ही में पूरी हुई। इसके बाद उन्होंने शानदार तरीके से इसका जश्न मनाया। ट्विटर के साथ-साथ फेसबुक पर भी उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें से एक में वह वाइन की ग्लास हाथों में थामे नजर आ रही हैं, जबकि एक अन्य तस्वीर में वह अपनी शादी की तस्वीर जलाती नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को खूब रास आ रहा है।