World Environment Day : Gonda मनवर नदी के पुनरूद्धार का हुआ शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूपी में गोंडा जिले के मनवर नदी के पुनरूद्धार कार्य का औपचारिक शुभारम्भ किया गया। सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और देवीपाटन मंडल के आयुक्त महेन्द्र कुमार ने विकास खंड इटियाथोक गांव सिसई बहलोलपुर में भूमि पूजन कर पुनरूद्धार कार्य का शुभारम्भ किया। विकास खंड इटियाथोक के ग्राम सिसई बहलोलपुर में 692 मनेरगा और 155 प्रवासी श्रमिकों सहित 847 श्रमिकों को रोजगार देते हुए मनरेगा के तहत नदी में खुदाई का काम शुरू कराया गया है। बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि नदी के पुनरूद्धार में लगभग 01 हजार प्रवासी श्रमिकों को भी रोजगार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 82 किलेामीटर लम्बी नदी के दोनों तटों पर लगभग 55 हजार पौधों को रोपित कराने का कार्य वन विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया है।