यहां DJ की धुन पर थिरक रहे Corona Positive मरीज

मुंह में मास्क लगाए फ़िल्मी गानों में झूमते ये कोरोना मरीज़ बिहार के हैं और ये नज़ारा हाजीपुर के एक आइसोलेशन वार्ड का है। सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे इस विडियो में आप साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे आइसोलेशन वार्ड में रह रहे कोरोना के मरीज अपनी दुखों को बुलाकर संगीत की धुन में डूबे हुए हैं और आपदा की इस घड़ी में अपने आप को प्रोत्साहित करते नजर आ रहे हैं।