मुंबई : बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान को लेकर एक खबर सामने आई है। आमिर फिल्म ‘मोगुल’ में नजर आने वाले हैं। पहले आमिर ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था। वही अब आमिर खान ने गुलशन कुमार की बायोपिक फिल्म ‘मोगुल’ में काम करने के लिए हां कर दी है। भूषण का कहना है कि आमिर ही उनके पिता के किरदार के साथ न्याय कर सकते हैं। आमिर भी इस फिल्म में काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म निर्माता एक नए डायरेक्टर को साइन करेंगे।
बता दें कि डायरेक्टर सुभाष कपूर का नाम मीटू मूवमेंट में सामने आया था। इसके बाद आमिर ने इस फिल्म से किनारा कर लिया था। हालांकि, इसके बाद ही ये खबरें भी आने लगीं कि सुभाष कपूर को मेकर्स फिल्म से बाहर करने की सोच रहे हैं क्योंकि वह आमिर खान को खोना नहीं चाहते। वहीं अब अब पुष्टि हो गई है कि सुभाष कपूर को इस फिल्म से बाहर कर दिया गया है।