कोरोना वायरस का असर जहां आम जनता पर कहर बरपा रहा है, वहीँ, दूसरी ओर इसके प्रकोप से बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर के स्टाफ मेंबर भी नहीं बच पाए। करण जौहर ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि स्टाफ के दो मेंबर्स में कोरोनावायरस का संक्रमण पाया गया है। उन्होंने इस बात की जानकारी बीएमसी को दी है और दोनों संक्रमित स्टाफ मेंबर्स को घर के एक सेक्शन में करेन्टीन कर दिया गया है। वहीँ सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक , पूरी बिल्डिंग को सैनिटाइज भी किया गया है।
करण ने बताया कि स्टाफ के दोनों संक्रमित मेंबर्स को बेहतर इलाज दिया जायेगा। ये मुश्किल वक्त है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि घर में रहकर और सुरक्षा उपायों को अपनाकर हम संक्रमण को हरा देंगे।
बता दें, कि सोशल मीडिया पर करण ने पोस्ट करते हुए लिखा कि स्टाफ के बाकी मेंबर्स और मेरे फॅमिली मेम्बर्स का भी टेस्ट किया गया है लेकिन किसी में भी कोरोनावायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं, वहीँ दूसरे लोगों की सेफ्टी के लिए सभी लोग 14 दिन होम करेन्टीन में ही रहेंगे। हम दूसरों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और इन हालातों में सरकार के बताए गए सभी एहतियातन कदम उठाएंगे।
दरसअल करण ने 25 मई को अपना 48वां बर्थडे मनाया। उनके घर में माँ हीरू जौहर और इनके दो जुड़वा बच्चे रूही और यश रहते है। सोशल मीडिया पर करण काफी एक्टिव रहते हैं उन्होंने अपने बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर बच्चों के साथ बर्थडे केक काटते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था।
बता दें कि इससे पहले भी बॉलीवुड के बहुचर्चित प्रोड्यूसर बोनी कपूर के घर में काम करने वाले एक मेंबर को कोरोना संक्रमण हुआ था। इसके बाद बोनी के फैमिली के सभी मेंबर्स और स्टाफ का भी टेस्ट हुआ लेकिन सभी का टेस्ट निगेटिव आया था।
वहीं, अक्षय कुमार और फिल्म डायरेक्टर आर. बाल्कि ने लॉकडाउन के बीच मुंबई में कोविड-19 से जुड़े जागरुकता अभियान के लिए की गई शूटिंग की तस्वीरें सामने आई हैं। बाल्की ने कहा कि लॉकडाउन के बाद हम सबकी क्या ज़िम्मेदारियां हैं, उसे लेकर यह…स्वास्थ्य मंत्रालय का विज्ञापन है। बकौल डायरेक्टर ,शूटिंग में कम-से-कम क्रू था और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन हुआ।