मुंबई: ‘भाबीजी घर पर हैं’ की मशहूर टीवी अदाकारा और बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे ने राजनीति में आने का फैसला कर लिया है. शिल्पा शिंदे कांग्रेस पार्टी का हाथ थामकर अपनी नई पारी की शुरूआत करने जा रही हैं. मुंबई कांग्रेस समिति के अध्यक्ष संजय निरुपम और पार्टी के नेता चरण सिंह सप्रा की मौजूदगी में शिल्पा कांग्रेस में शामिल हुईं।
शिल्पा शिंदे ने कई टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं पर उनकी एक ख़ास पहचान ‘भाबीजी घर पर हैं’ सीरियल से ही बनी. घर-घर में वो भाबीजी के नाम से जानी जाने लगीं पर सीरियल और चैनल के प्रोड्यूसर के साथ अनबन के चलते शिल्पा को ये सीरियल छोड़ना पड़ा। दो सालों तक वो किसी भी टीवी सीरियल में नहीं दिखाई दीं क्योंकि टीवी इंडस्ट्री ने मिलकर उनका बॉयकाट कर दिया था.
काम ना मिलने की वजह से शिल्पा काफी तनाव में थीं और एक नए मौके की तलाश में थी. उनकी ये तलाश पूरी हुई और उन्हें ये मौका कलर्स के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से मिला। बिग बॉस 11 के दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने शिल्पा का जमकर सपॉर्ट किया। और शिल्पा ने इस मौके को भुनाते हुए अपनी प्रतिभा और लगन के दम पर बिग बॉस 11 की विनर बनीं।