रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने पूछा ऐसा सवाल, अमिताभ बच्चन बोले- ‘सारे अस्त्रों का देवता है…’

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) का ऑफिशियल मोशन लोगो रिलीज कर दिया गया है. फॉक्स स्टार हिंदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर 41 सेकेंड के मोशन लोगो को रिलीज किया है. इसमें सबसे खास बात तो यह है कि अमिताभ, रणबीर और आलिया का चेहरा तो नजर नहीं आया, लेकिन आवाज जरूर सुनाई दी है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक ऐसा सवाल पूछते हैं कि अमिताभ बच्चन उसका जवाब देते हैं. इसी के साथ ब्रह्मास्त्र का लोगो (Brahmastra Logo) भी दिखाई देता है. लोगो रिलीज होने के सिर्फ एक घंटे के भीतर करीब 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) इसी साल के अंत में क्रिसमस पर रिलीज होने जा रही है. अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) तीन हिस्से में आएगी. यह इसका पहला हिस्सा होगा. लोगो रिलीज करने के साथ ही लिखा हुआ नजर आया- ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन ऑफ थ्री’. आइए जानते हैं कि रणबीर कपूर और आलिया ऐसा कौन सा सवाल पूछते हैं…

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)- हमारा गुरूर, हमारी इतिहास की शान, जिसमें पूरी ब्रह्मांड की शक्ति भरी हुई है. 

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)- ये कौन सा अस्त्र है?

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)- सारे अस्त्रों का देवता ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra)

देखें मोशल लोगो-

https://youtu.be/E2oWgXsICxU