कोरोना वायरस के कारण सारे कलाकार फिल्मीं कारोबार से दूर है क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है इस वजह से किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं हो रही है लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर चर्चित रहती हैं सारा उन फ़िल्मी सितारों में से आती हैं जो हर दिन सुर्खियों में रहती है उनके फैंस उनके फोटो और वीडियोस का बेसब्री से इंतजार करते हैं.
कुछ महीने पहले सारा अपनी फैमिली के साथ मालदीव घूमने गई थी और वहां की फोटोस और वीडियोस ने खूब धमाल मचाया था फैन्स नें उनके भाई इब्राहिम और सारा की स्विमिंग की वीडियो खूब पसंद किए थे एक बार फिर से सारा अली खान का वाइट बिकनी में स्विमिंग करते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है इस वायरल हो रहे वीडियो में सारा अली खान समुद्र में जंप लगाते हुए दिखाई दे रही हैं. सारा इस तरह से छलांग लगा रही हैं जैसे वो एक प्रोफेशनल स्वीमर हों और लोगों को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है.
सारा का यह वीडियो भी मालद्वीप का ही है. हालांकि यह कुछ दिन पुराना है लेकिन इस वीडियो ने लॉकडॉउन में भी सारा को सुर्खियों में पहुंचा दिया है. सारा व्हाइट बिकनी में नजर आ रही हैं. आपको बता दें कि हाल ही में सारा ने अपनी ग्रेजुएशन सेरेमनी की भी फोटो अपने फैंस के साथ शेयर की थी.
आपको बता दें कि सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. इसमें उनके साथ सुशांत राजपूत भी थे. उन्होंने रणवीर सिंह के साथ सिंबा मूवी में भी काम किया था. लॉकडाउन से पहले उनकी आखिरी फिल्म लव आजकल थी. कोरोनावायरस लॉकडाउन के बाद सारा अब डेविड धवन द्वारा निर्मित कुली नंबर वन में दर्शकों को नजर आएंगी.