
नई दिल्ली। अभिनेता से नेता बने साऊथ के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। एन बालकृष्ण का जन्म 10 जून 1960 को हुआ था। बालकृष्ण की गिनती तेलुगू सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। उनके चाहने वाले साउथ में ही नहीं बल्कि नॉर्थ में भी है। जिस फिल्म में नंदमुरी ने अपने एक्टिंग की छाप छोड़ी वो हिट होना तय है, यह इसलिए भी है क्योंकि उनके चाहने वालो की कमी नहीं दर्शक उनकी फिल्म रिलीज़ होते ही देखने पहुंच जाते हैं। एन बालकृष्ण एक भारतीय फिल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ हैं, जो मुख्यतः तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। उन्होंने फिल्म उद्योग में 14 वर्ष की आयु में बाल कलाकार के रूप में फिल्म ततम्मा काला के साथ प्रवेश किया। ऐसे ही कई किस्से है उनकी जिंदगी से जुडी।
– नंदमुरी को NBK या बाल्याबाबू नाम से भी जाना जाता है। कई लोग उन्हें बालकृष्ण भी कहते हैं। नंदमुरी ने महज 14 साल की उम्र में टोटम्मा काला फिल्म से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म को उन्हीं के पिता ने डायरेक्ट किया था। बालाकृष्ण ने 100 से ज्यादा फिल्मों काम किया है।
– 1980 के दशक के मध्य में, उन्होंने मुख्य भूमिका में अभिनय करने के लिए स्नातक किया और जल्द ही तेलुगु सिनेमा में अभिनेताओं में से एक बन गए। 40 साल के अपने करियर में, उन्होंने कई प्रकार की भूमिकाओं में सौ से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।अपने नृत्य कौशल के लिए जाने जाने वाले बालकृष्ण को सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए दो राज्य नंदी पुरस्कार से सम्मानित है।
– बालकृष्ण रिश्ते में साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के चाचा लगते हैं। बालकृष्ण अपने रवैये के लिए काफी ट्रोल भी होते हैं लेकिन उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। ‘भैरवा द्वीपम’ बालकृष्ण के करियर की सुपरहिट फिल्म मानी जाती है। उन्होंने SRMT के मालिक की बेटी वसुंधरा देवी से 22 साल की उम्र में शादी की थी।
– बालकृष्ण ने बैचलर ऑफ कॉमर्स किया है। उन्होंने हैदराबाद के निजाम कॉलेज से पढ़ाई की है। बालकृष्ण को 2 बार नंदी अवॉर्ड से साम्मानित किया जा चुका है। वह हैदराबाद में स्थित The Basavatarakam Indo American Cancer Hospital and Research Institute के ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष हैं।
– बालकृष्ण से जुड़े विवादों की बात करें तो वे विवादों के लिए मशहूर हैं। एक रोड शो के दौरान एक पत्रकार के पीछे भागते हुए नजर आए थे। उनपर पार्टी के वर्कर को दौड़ाकर पीटने का आरोप लगा था। खैर ऐसा यह पहला मामला नहीं होगा। बालकृष्ण अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले कैंपेन के दौरान एक पत्रकार से दुर्व्यवहार कर चुके हैं। उन्होने पत्रकार को गालियां दी थीं और जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि मामला तूल पकड़ने के बाद बालकृष्ण ने ट्विटर पर लिखित माफी मांग ली थी।
– बालकृष्ण भारत के 43 वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में सम्मानित अतिथि थे। वह राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल हैं और अपने पिता द्वारा स्थापित तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सदस्य हैं।
– बालकृष्ण 2014 और 2019 में वह आंध्र प्रदेश विधान सभा के लिए हिंदूपुर से लगातार एम. एल. ए. चुने गए। वे हैदराबाद, भारत में स्थित बसवतारकम इंडो अमेरिकन कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।