कोरोना वायरस से जहां पूरी दुनिया लॉक डाउन में है तो वही सभी लोग घरों से बाहर न जाकर अपना अधिकतम समय टीवी या सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं अगर बात करें युवाओं की तो युवा वर्ग अपना अधिकतम समय इंटरनेट व उससे जुड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दे रहा है।
लेकिन पिछले 1 हफ्ते से यूट्यूब वर्सेस टिक-टॉक विवाद सुर्खियों में है अगर आप सोशल मीडिया पर जरा सा भी एक्टिव होंगे तो youtuber कैरी मीनाटी और टिक- टॉकर आमिर सिद्दीकी के बारे में पता ही होगा जो अब यूट्यूब वर्सेस टिक टॉक का रूप ले चुका है और अब ट्वीटर पर भी इसे लेकर hashtag चलने लगा है लेकिन क्या था ये पूरा मामला और कहां से शुरू हुआ ये पूरा बवाल और यूट्यूब की इसमें क्या है भूमिका. इन सारे सवालों के जवाब हम आपको देंगे हैं
अगर बात करें यूट्यूब बनाम टिक टॉक की तो ये केवल इंडिया में चल रहा है क्योंकि यूट्यूब और टिक टॉक यूजर्स एक दूसरे पर क्रिंज यानी कि खिल्ली उड़ाते रहते हैं ये पूरा मामला शुरू हुआ 18 अप्रैल को जहां यूट्यूब पर एलविश यादव नाम के यूजर ने एक वीडियो बनाया था जिसमें उन्होंने टिक टॉक पर पोस्ट किए जाने वाले वीडियो और उसे पोस्ट करने वालों के बारे में तमाम तरह की अपमानजनक बातें कही थी
एल्विश के जवाब में टिक टॉकर रिवॉल्वर रानी और आमिर सिद्दीकी ने एक वीडियो बनाया, जहां उन्होंने टिक टॉक और वहां वीडियो बनाने वाले लोगों को यूट्यूबर्स से बेहतर बताया. आमिर ने ये भी कहा कि यूट्यूब वाले उनके कॉन्टेंट का इस्तेमाल करके पैसे कमाते हैं और साथ में कई सारी धमकियां भी दे डालीं. हालांकि आमिर के बात करने का तरीका काफी डीसेंट था. मगर टिक टॉक को सेकंड क्लास चीज़ मानने वाले यूट्यूबर्स इस तुलना पर भड़क गए. इस तरह से यूट्यूब वर्सज़ टिक टॉक वाले मामले की शुरुआत हुई.आमिर के खिलाफ जवाबी फायर करते हुए एल्विश और सम्राट समेत कई यूट्यूबर्स ने तमाम वीडियोज़ बनाए, जिससे ये मामला तूल पकड़ता चला गया. आमिर सिद्दीकी इन यूट्यूबर्स की बातों का जवाब अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ और पोस्ट्स पर दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने ये कह दिया कि अगर कैरी मिनाटी उन्हें रोस्ट करते हुए वीडियो बनाते हैं, तो वो बहुत खुश होंगे. ये कहना था कि कैरी ने आमिर का रोस्ट वीडियो बना डाला.
कैरी ने अपने लगभग 12 मिनट के वीडियो में आमिर सिद्दीकी की जमकर खिंचाई की और उन्हें ढंग से लपेटा। कैरी की इस वीडियो के समर्थन में भारत के लगभग सभी यूट्यूबर खड़े हो गए। कैरी का यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि छह दिन में ही इस वीडियो को लगभग 67 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा।
लेकिन यह बात यूट्यूब को अच्छी नहीं लगी इसलिए आखिरकार उसने इस लड़ाई को शांत करने के लिए कैरीमिनाटी का वह वीडियो अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया। अब नया विवाद इसी बात का है। यूट्यूब ने कैरी का वीडियो हटाते हुए यह बहाना लगाया है कि कैरीमिनाटी का वीडियो दूसरों को प्रताड़ित करने की मंशा रखता है। यह यूट्यूब की पॉलिसी के खिलाफ है। जबकि कैरीमिनाटी के प्रशंसक यूट्यूब से उसके उस वीडियो को दोबारा पोस्ट करने की मांग कर रहे हैं। और ट्विटर पर #carryminativideoback का ट्रेंड भी चला रहे है प्रशंसकों का कहना है कि यूट्यूब पर दूसरों को भला बुरा कहने वाले हजारों वीडियो मौजूद हैं। ऐसे में सिर्फ कैरीमिनाटी के साथ ही दोहरा व्यवहार क्यों?
कैरीमिनाटी का असली नाम अजय नागर है। 20 साल के अजय नागर कैरीमिनाटी नाम से यूट्यूब पर एक रोस्टिंग चैनल चलाते हैं। यूट्यूब पर इस वीडियो को अपलोड करने से पहले कैरीमिनाटी के लगभग 10 मिलियन सब्सक्राइबर्स थे लेकिन इस वीडियो के बाद उनके चैनल पर लगभग 17 मिलियन सब्सक्राइबर हो गए हैं। बात करें अगर आमिर सिद्दीकी की तो आमिर टिक टॉक पर टीम नवाब नाम का अकाउंट चलाते हैं। उस अकाउंट पर उनके लगभग तीन मिलियन फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब ने भले ही कैरी का वह वीडियो अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है लेकिन कुछ लोग अभी भी कैरी मिनाटी की डिलीट हुई विडियो को अपनें चैनलों पर अपलोड कर रहे है .