जानिए Lockdown में कैसे मना रही है सोनम पति संग एनिवर्सरी

बॉलीवुड की मसकली यानी सोनम कपूर की आज दूसरी मैरिज एनिवर्सरी है और इस दौरान उन्होंने अपने पति आनंद आहूजा के कुछ सीक्रेट सोशल मीडिया पर शेयर किये है । 8 मई 2018 को सोनम कपूर और जाने-माने बिजनेसमैन आनंद आहूजा एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे और और दोनों ही आज lock-down में अपनी दूसरी मैरिज एनिवर्सरी मना रहे हैं। जहां पूरी दुनिया में अधिकतर स्थानों पर लॉक डाउन है तो वहीं सोनम कपूर अपनी मैरिज एनिवर्सरी कैसे मना रही है आइए आपको बताते हैं ।

आपको बता दें कि 8 मई 2018 को सोनम कपूर और आनंद अहूजा मुंबई के बांद्रा में सिख रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए थे और तब से दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं अपनें सेकंड मैरिज एनिवर्सरी पर सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा की जिसमें अपनें पति के कुछ सीक्रेट शेयर करते हुए कहा कि “हमारे साथ की पहली तस्वीर… 4 साल पहले मैं एक वेगन से मिली, जो योगा के जटिल आसन कर सकता था और उतनी ही आसानी से व्यापार के बारे में भी बाते कर सकता था। मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि कोई ऐसा भी हो सकता है आज भी जब तुम्हे देखती हूँ तो दिल उसी तरह धड़कता है जब तुम्हे पहली बार देखा था जिस तरह तुम्हारा करुणा , दया वाला व्यवहार है वैसे ही कभी कभी तुम्हारा मूड और छोटी छोटी बातों से चिढ़ जाना तुम्हे मेरे जीवन में सबसे अलग बनाता है. 4 साल हर जगह मेंरे साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया . वो मेरे जीवन के सबसे खूबसूरत लम्हे थे जो मैंने तुम्हारे साथ बिताए . हैप्पी एनिवर्सरी…मै बहुत खुश हू कि जीवन के इस रोमांचित सफ़र में तुम मेरे साथ हो मै तुमसे बहुत प्यार करती हूँ और मै जानती हूँ की तुम भी मुझसे बहुत प्यार करते हो . तुम मुझे मेरे जीवन के सबसे कीमती तौफे के जैसे मिले और मै तुमसे वादा करती हू की मै हमेशा संभाल कर रखूंगी, तुमको भी और इस रिश्ते को भी” जैसे ही सोनम ने अपने पति के लिए सीक्रेट बातें इंस्टाग्राम पर शेयर की वैसे ही सोनम कपूर के फैंस का हुजूम आ गया और ट्विटर पर आनंद आहूजा के नाम से ट्रेंड शुरू हो गया ।