बॉलीवुड के सुपरस्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी लॉकडाउन में अपनें पारिवारिक समस्या से जूझ रहे हैं दरअसल नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने व्हाट्सएप के जरिए से तलाक का कानूनी नोटिस भेज दिया उनका कहना है कि उनके रिश्ते कभी भी अच्छे नहीं थे
नवाज़ ने आलिया से 2009 में शादी की थी, दोनों के दो बच्चे भी हैं। आलिया के वकील अभय सहाय ने साफ किया है कि क्योंकि इस समय पोस्ट ऑफिस बंद हैं और स्पीड पोस्ट से नोटिस नहीं भेजा जा सकता, इसलिए नवाज़ को व्हाट्सअप और ईमेल के जरिए नोटिस भेज दिया गया है. वहीं नवाज की पत्नी ने इस नोटिस पर कहा है कि उनके पास इसके अलावा कोई चारा नहीं था. ये दोनों पति-पत्नी लंबे समय से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं. नवाज के बच्चे भी उनकी पत्नी के पास ही रह रहे हैं.
वकील अभय ने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि आलिया और नवाज के रिश्ते में काफी समय से समस्या चल रही थी जिसके चलते वे दोनों काफी वक़्त से अलग रह रहे हैं. यही वजह है कि उनकी क्लाइंट ने तलाक का फैसला लिया है.
नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने बातचीत में कहा कि हमारे रिश्ते कभी अच्छे थे ही नहीं, हमेशा हमारे रिश्तों में तनाव रहा और मैंने एक पत्नी की तरह बहुत सारी बातों को इग्नोर किया. वह सेलिब्रेटी हैं और मैं इस बारे में बात करती तो बात और बढ़ती, संभलती नहीं. मैंने अपने रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन उनका कभी कोई पॉजिटिव एटीट्यूड मुझे नहीं लगा. उन्हें न मेरी फिक्र है और न ही बच्चों की. हम काफी समय से अलग रह रहे हैं. बच्चे मेरे साथ हैं. इस लॉकडाउन में भी उन्होंने मेरा और बच्चों का हाल नहीं पूछा इसीलिए मैंने इस बारे में लॉकडाउन में काफी गहराई से सोचा और मुझे लगा कि रिश्ते को सिर्फ पब्लिकली दिखाने के लिए रखने से बेहतर है अलग हो जाना. इसीलिए मैंने तलाक का फैसला लिया.’
आलिया ने आगे कहा, ‘मैंने उन्हें नोटिस भेजा है लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया. मैंने तय कर लिया है कि इस समय यही बेहतर है. मेरी कोशिश है कि मुझे बच्चों की कस्टडी मिले. बच्चे मेरे ही साथ रहेंगे.