अपनी बोल्ड अदाओं और किसी न किसी मामले को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं मॉडल औए एक्ट्रेस पूनम पांडे एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, पूनम पांडेय को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, उन्होंने ऐसा क्या किया जो पुलिस को ये कदम उठाना पड़ा? चलिए आपको बताते हैं ….
कोरोनावायरस को लेकर देश भर में लॉकडाउन है। जिसके चलते लॉकडाउन के नियमों को ना मानने वालों पर पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। वहीँ पूनम पांडे और उनके बॉयफ्रेंड ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया। पुलिस के अनुसार , पूनम पांडे और उनके बॉयफ्रेंड सैम अहमद को मरीन ड्राइव के पास से गिरफ्तार किया गया है। दोनों लॉकडाउन में अपनी कार में घूमने निकले थे, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी बीएमडब्ल्यू कार भी जब्त कर ली। इतना ही नहीं, पूनम पांडे और बॉयफ्रेंड सैम अहमद के खिलाफ पुलिस ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत केस भी दर्ज किया है।