Nawazuddin Siddiqui को ऐसे मिला तलाक़ का नोटिस

बॉलीवुड के सुपरस्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी lockdown में भी अपनें पारिवारिक समस्या से जूझ रहे हैं दरअसल नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने व्हाट्सएप के जरिए से तलाक का कानूनी नोटिस भेज दिया उनका कहना है कि उनके रिश्ते कभी भी अच्छे नहीं थे नवाज़ ने आलिया से 2009 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं।10 साल की शादी के बाद आखिरकार लॉकडाउन में ही अपने पति को तलाक का कानूनी नोटिस भेज द‍िया है. आलिया के वकील अभय सहाय ने साफ किया है कि क्‍योंकि इस स‍मय पोस्‍ट ऑफिस बंद हैं और स्‍पीड पोस्‍ट से नोटिस नहीं भेजा जा सकता, इसलिए नवाज़ को Whatsapp और ईमेल के जरिए नोटिस भेज दिया गया है. वहीं नवाज की पत्‍नी ने इस नोटिस पर कहा है कि उनके पास इसके अलावा कोई चारा नहीं था. ये दोनों पति-पत्‍नी लंबे समय से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं. नवाज के बच्‍चे भी उनकी पत्‍नी के पास ही रह रहे हैं. आलिया ने अपने बिगड़े हुए र‍िश्‍ते पर भी बात की है.