Notebook Song: रोमांटिक सॉन्ग ‘नइ लगदा…’ के दिल छू लेने वाले लफ्ज, बार-बार सुनना चाहेंगे आप- देखें Video

बॉलीवुड में ‘नोटबुक’ (Notebook) फिल्म से डेब्यू करने जा रहे जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) और प्रनूतन बहल (Pranutan Bahl) का पहला सॉन्ग ‘नइ लगदा’ (Nai Lagda) रिलीज हो गया है. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म के पहले गाने को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की है. रोमांटिक सॉन्ग रिलीज होने के बाद कुछ ही देर में यह यूट्यूब पर खूब हिट हो गया है. ‘नइ लगदा…’ के लिरिक्स इतने शानदार है कि आपका दिल छू लेगा. एक-एक शब्द आपको और भी रोमांटिक कर देगा. इस वीडियो सॉन्ग को टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर अपलोड किया है, जिसे 1 घंटे के भीतर करीब 1 लाख से ज्यादा बाद देखा जा चुका है. इस गाने को विशाल मिश्रा और अशीष कौर ने गाया है, जबकि लिरिक्स को अक्षय त्रिपाठी ने लिखा है.

सलमान खान प्रोडक्शन (Salman Khan Production) के बैनरतले बनी फिल्म ‘नोटबुक’ (Notebook) के जरिए जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) और प्रनूतन (Pranutan) ने ट्रेलर में एक्टिंग दमदार नमूना पेश किया है. देखना होगा कि फिल्म की कहानी और एक्टिंग किस हद तक दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाती है. ट्रेलर में कश्मीर के वादियों में पनपने वाले प्यार और दूरी के बाद किताब के पन्नों में सिमटे प्यार को दिखलाया गया है. नए अंदाज और नई कहानी के साथ आई फिल्म ‘नोटबुक’ (Notebook) 29 मार्च को रिलीज होने जा रही है.

यहां देखें पूरा सॉन्ग-

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितिन कक्कड़ अपनी आगामी फिल्म नोटबुक के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. अभिनेता जहीर इकबाल अपने परिवार से एकमात्र ऐसे शख्स हैं, जो एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं. जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के पिता कंस्ट्रक्शन के व्यवसाय में है, जहीर फिल्म ‘नोटबुक’ के साथ बी-टाउन में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. ‘नोटबुक’ (NoteBook) रोमांस-ड्रामा फिल्म है.